10 Jan 2025
- 31 Dec 2026 |
Active
गरीब और वंचित बच्चों को स्कूल से जोड़ने और उन्हें आवश्यक शैक्षिक सामग्री उपलब्ध कराने का प्रयास।
भारत में आज भी अनेक गरीब एवं वंचित परिवारों के बच्चे आर्थिक कठिनाइयों के कारण नियमित रूप से विद्यालय नहीं जा पाते। कई बच्चों के पास स्कूल बैग, कॉपी, किताबें, पेन, यूनिफॉर्म एवं अन्य आवश्यक शैक्षिक सामग्री उपलब्ध नहीं होती। परिणामस्वरूप वे पढ़ाई छोड़ने (Dropout) के लिए मजबूर हो जाते हैं।
Shiv Ram Welfare Foundation का उद्देश्य ऐसे बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना तथा उन्हें आवश्यक शैक्षिक सहायता प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव मजबूत करना है।